जम्मू के बंतलाब इलाके में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से शाम तीन मजदूरों की मौत हो डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने बताया कि चार मजदूर मलबे में दब गए थे
जम्मू के बंतलाब इलाके में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से शनिवार देर शाम तीन मजदूरों की मौत हो डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने बताया कि चार मजदूर मलबे में दब गए थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया।
उन्होंने आगे बताया कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चौधरी ने आगे कहा- दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और एक को अटैच कर दिया गया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
