Google Analytics Meta Pixel
खेल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में सबसे खास नाम इंदौर के सारांश जैन का है, जिन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर को घरेलू क्रिकेट में वर्षों की लगातार मेहनत और शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। सारांश जैन मध्यप्रदेश क्रिकेट के भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए की ओर से दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में उन्होंने नाबाद 70 रन बनाने के साथ छह विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 54 मैचों में 2,223 रन और 188 विकेट दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *