श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार तक हो सकता है
श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार तक हो सकता है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक, सिलेक्शन कमिटी वर्चुअल मीटिंग में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम चुनेगी।
सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप 2025-27 का हिस्सा है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। इसके लिए टीम कोलंबो में 4-दिवसीय वार्म-अप मैच भी खेलेगी।
