सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का रिकॉर्ड खतरे में
वैभव सूर्यवंशी का नाम इन दिनों भारतीय क्रिकेट में तेजी से उभर रहा है। खबर है कि उन्हें जून में होने वाले भारत के आयरलैंड के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो महज 15 साल की उम्र में वह भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। चयनकर्ताओं ने उन्हें शॉर्टलिस्ट किया है और जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेलेगी।
चयनकर्ताओं की नजर में वैभव
बीसीसीआई के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, वैभव आयरलैंड दौरे के लिए दावेदार हैं और चयनकर्ताओं ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ उनका नाम भी शॉर्टलिस्ट किया है।’ सूत्र ने अखबार को बताया कि चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को मौका देने के मूड में हैं और वैभव इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।
आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में वैभव का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने इस सीज
