मनोरंजन

पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक आ गया

पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक आ गया। सिंगर ने खुद इसके वीडियो इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा कि 19 मई उनकी जिंदगी का लास्ट दिन था। अगर उनके दोस्त पास न होते तो वो जिंदा न होते।

रोपड़ में जन्मे और आस्ट्रेलिया में रह रहे 32 वर्षीय करनदीप ने युवाओं से अपील की कि चाहे आप जिम करते हों लेकिन फिर भी अपना मेडिकल चेकअप जरूर करवाएं पता। नहीं कब क्या हो जाए।

खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि मैं तो रोज जिम जाता हूं, अच्छी खुराक लेता हूं, वावजूद इसके पिछले कल मेरा ब्रेन और दिल रुक गया। मुझे अब नई जिंदगी मिली है तो अब मैं युवाओं को सेहत के लिए और प्रेरित करूंगा। बताया जा रहा है कि खून गाढ़ा होने के चलते ब्लॉकेज आई थी। अभी मेडिकल एग्जामिनेशन चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *