फिल्म 3 इडियट्स को रिलीज हुए 15 साल से ज्यादा समय हो चुका
फिल्म 3 इडियट्स को रिलीज हुए 15 साल से ज्यादा समय हो चुका है। कई सालों से एक दावा लगातार दोहराया जाता रहा कि फिल्म का फेमस किरदार रैंचो उर्फ फुंसुख वांगडू शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था।
यह बात अब इतनी बार कही जा चुकी है कि कई लोग इसे तथ्य मानने लगे हैं। हालांकि, उपलब्ध रिकॉर्ड और फिल्म से जुड़े लोगों के बयानों को देखने पर इस दावे को लेकर कई सवाल सामने आते हैं।
