कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के एक एडवेंचर रिजॉर्ट में जिपलाइन राइड के दौरान सेफ्टी लॉक हवा में खुल गया
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के एक एडवेंचर रिजॉर्ट में जिपलाइन राइड के दौरान सेफ्टी लॉक हवा में खुल गया। इससे पर्यटक करीब 40 फीट नीचे गिर गया। यह पूरी घटना मौके पर मौजूद लोगों के कैमरे में कैद हो गई।
पर्यटक की पहचान विजयपुरा निवासी कुबेर सुरपुर के रूप में हुई है। हादसे में कुबेर के हाथ और पैरों में कई फ्रैक्चर हुए हैं। इसके अलावा उन्हें नसों में भी गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
