मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘गंदी बात 3’ फेम एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘गंदी बात 3’ फेम एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुनो इंडिया पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नेहल अपने पुराने दिनों को याद कर रो पड़ीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘तारक मेहता’ के सेट पर उन्हें जबरदस्ती एक रिवीलिंग ड्रेस पहनने के लिए मजबूर किया गया था, जिसमें वह काफी असहज थीं।

नेहल ने बताया कि टीवी शोज में छोटे रोल करने वाले कलाकारों को नीचा दिखाया जाता है और वेब सीरीज आने के बाद पेमेंट भी बहुत कम हो गया है। इसी वजह से उन्होंने टीवी छोड़कर इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के रूप में काम करना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *