रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ में हाल ही में सोहेल खान को बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री की
रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ में हाल ही में सोहेल खान को बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री की। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से सीमा को लेकर सवाल किया, जिस पर उन्होंने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।
कुणाल खेमू ने पूछा कि सीमा को शो में देखकर उन्हें कैसा लग रहा है। इस पर सोहेल खान ने कहा कि उन्होंने सीमा के साथ अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं। उन्होंने सीमा को एक खूबसूरत और अच्छे दिल वाली महिला बताया। सोहेल ने यह भी कहा कि अगर उनके रिश्ते में कभी कोई गलती हुई होगी, तो वह उनकी तरफ से हुई होगी।
