Google Analytics Meta Pixel
Friday, August 21, 2026
Latest:
खेल

भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आज करोड़ों प्रशंसकों के चहेते हैं

भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आज करोड़ों प्रशंसकों के चहेते हैं, लेकिन जीवन में बड़े संघर्षों से गुजर कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। फिलहाल उनकी नई फ्रेंचाइजी में जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। जानते हैं संघर्ष से सफलता की उनकी कहानी…

वडोदरा के छोटे-मोटे मैदानों में खेल कर टीम इंडिया के सितारे बने हार्दिक का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को सूरत के चौरियासी में हुआ था। उनके पिता कार फाइनेंस का व्यवसाय करते थे। हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल का कॅरिअर क्रिकेट में बनाने के लिए परिवार वडोदरा शिफ्ट हो गया। वडोदरा में पिता को दिल का दौरा पड़ गया। उनकी गिरती सेहत के कारण आमदनी ठप हुई तो परिवार को गहरी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *