मनोरंजन

कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर में होगी

कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर में होगी। आज शाम से शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। ‘संस्कृति स्वर’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे।

वे पचपदरा से सीधे जोधपुर के होटल पहुंचे। यहां सीएम ने लोढ़ा परिवार से मुलाकात की और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। स्वरा और शाश्वत ‘उम्मेद भवन पैलेस’ में ही सात फेरे लेंगे।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो चुका है। सभी को ‘उम्मेद भवन पैलेस’ में ठहराया गया है, जहां उनका पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *