सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से फिलहाल इनकार कर दिया
सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से फिलहाल इनकार कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए टाल दी है। इस फैसले के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
