टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में तलाक के एलान पर गौरव खन्ना के दोस्त और एक्टर अनुज सचदेवा ने प्रतिक्रिया दी
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में तलाक के एलान पर गौरव खन्ना के दोस्त और एक्टर अनुज सचदेवा ने प्रतिक्रिया दी है। अनुज ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में बताया की वे खुद इस खुलासे से हैरान हैं।
उनके मुताबिक, गौरव को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आकांक्षा शो में अपनी शादी टूटने की बात सार्वजनिक करेंगी। आकांक्षा ने शो होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के सामने खुलासा किया था कि वे और गौरव एक साल से अलग रह रहे हैं।
