एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के इवेंट के दौरान रितेश देशमुख से सलमान खान और संजय दत्त को लेकर सवाल पूछा गया
एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के इवेंट के दौरान रितेश देशमुख से सलमान खान और संजय दत्त को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर रितेश ने जवाब देने से इनकार कर दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया, “क्योंकि आपके सबसे करीबी दोस्त सलमान खान और संजय दत्त हैं। उन्हें ‘लॉक अप’ का काफी एक्सपीरियंस है, तो क्या आप उन्हें शो में लाएंगे और उन्हें क्या सजा देंगे?” इस पर रितेश ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं आपके सवाल का जवाब देकर उसे कोई सम्मान देना चाहूंगा।”
