संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर सेट पर हुए हादसे के बाद विवादों में घिर चुकी
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर सेट पर हुए हादसे के बाद विवादों में घिर चुकी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई फिल्मसिटी के पास रॉयल पंप स्टूडियो में चल रही थी, जहां करंट लगने से 42 साल के कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव का निधन हो गया। हादसे के बाद भंसाली प्रोडक्शन ने 40 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी, हालांकि अब AICWA (ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन) ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ शिकायत दर्ज कर एक्शन लेने की मांग करते हुए कहा है कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।
