अभिनेत्री ईशा देओल अपने करियर में पहली बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली
अभिनेत्री ईशा देओल अपने करियर में पहली बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी इस आगामी फिल्म का नाम ‘घूंघट’ है। इस फिल्म का निर्देशन ‘माय फ्रेंड गणेशा’ फेम डायरेक्टर राजीव एस रुइया कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण बेंगलुरु के प्रोड्यूसर देवेश कुमार नेटिव सिनेमाज के बैनर तले कर रहे हैं।
ईशा ने बताया कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ समाज की पुरानी मान्यताओं को चुनौती देने और महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश देगी। फिल्म में ईशा का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा।
