Google Analytics Meta Pixel
देश

हिमाचल की राजधानी शिमला के पर्यटन स्थलों में फैली गंदगी को लेकर एक विदेशी महिला टूरिस्ट ने चिंता जाहिर की

हिमाचल की राजधानी शिमला के पर्यटन स्थलों में फैली गंदगी को लेकर एक विदेशी महिला टूरिस्ट ने चिंता जाहिर की। महिला ने लगभग डेढ़ मिनट का वीडियो बनाकर लोकल लोगों और टूरिस्टों से भावुक अपील की। इसमें महिला टूरिस्ट कहती हैं कि हिमाचल प्रदेश को लोग ‘देवभूमि’ कहते हैं, लेकिन यहां धार्मिक, पर्यटन स्थलों और जंगलों में कचरा देखकर उसे बेहद दुख हुआ।

विदेशी महिला ने अपने संदेश में कहा कि मैं आपसे सिर्फ एक गुजारिश करती हूं, कृपया ऐसा करना बंद कर दीजिए। मैं हिमाचल प्रदेश, शिमला में हूं और यहां यात्रा करते हुए मैंने एक बहुत दुखद चीज देखी है, जो मुझे हर जगह दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *