Google Analytics Meta Pixel
खेल

श्रीलंका ने टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 37 रन से हराया

श्रीलंका ने टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 37 रन से हराया। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पहला मैच वेस्टइंडीज ने जीता था।

किंग्स्टन में रविवार को श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। कामिल मिशारा ने नाबाद 61 रन और दासुन शनाका ने 58 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

195 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम 18.1 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *