पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के अंतिम चरणों के लिए स्टेडियम में दर्शकों को आने की अनुमति दे दी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के अंतिम चरणों के लिए स्टेडियम में दर्शकों को आने की अनुमति दे दी है। सोमवार के फैसले के तहत अब फैंस PSL के तीन प्ले-ऑफ मैचों और फाइनल का लुत्फ उठा सकेंगे। पहले सरकार ने केवल 3 मई को लाहौर में होने वाले फाइनल के लिए अनुमति दी थी, लेकिन फ्रेंचाइजी मालिकों की मांग पर अब पूरे प्ले-ऑफ राउंड के लिए मंजूरी दी गई है।
