इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे टी-20 में भारत को 6 विकेट से हराया
इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे टी-20 में भारत को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।181 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने एलिस कैपसे (82 रन) और कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 70 रन) की पारियों की बदौलत 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टी-20 इंटरनेशनल में यह इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज भी रहा।
