नई दवाओं के विकास में चीन तेजी से उभरती ताकत बनता दिख रहा
नई दवाओं के विकास में चीन तेजी से उभरती ताकत बनता दिख रहा है। दशकों तक कैंसर विशेषज्ञों की सालाना कॉन्फ्रेंस में दवाइयों के ट्रायल्स मुख्य रूप से अमेरिका और यूरोप के अस्पताल चलाते थे, लेकिन पिछले सप्ताह शिकागो में आयोजित अमेरिकन सोसायटी ऑफ क्लीनिकल ऑन्कोलॉजी (एएससीओ) की वार्षिक बैठक ने संकेत दिया कि वैश्विक बायोटेक्नोलॉजी परिदृश्य बदल रहा है।
