Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, August 25, 2026
Latest:
खेल

IPL 2026 के लीग स्टेज में सिर्फ 2 मैच बाकी हैं, लेकिन अभी तक प्लेऑफ की 4 टीमें तय नहीं हुई

IPL 2026 के लीग स्टेज में सिर्फ 2 मैच बाकी हैं, लेकिन अभी तक प्लेऑफ की 4 टीमें तय नहीं हुई हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं। टीम 14 मैचों में 15 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

पंजाब की इस जीत से दिल्ली प्लेऑफ से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। उससे पहले लखनऊ, चेन्नई और मुंबई बाहर हो चुके हैं।

रविवार को राजस्थान रॉयल्स का आखिरी लीग मैच मुंबई इंडियंस से है। टीम जीत के साथ सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, चौथे स्थान के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की नजर अपनी जीत के साथ बाकी मुकाबलों पर भी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *