बाजार की चाल का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, इसलिए निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे अपना पैसा सिर्फ एक जगह न लगाएं
बाजार की चाल का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, इसलिए निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे अपना पैसा सिर्फ एक जगह न लगाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने ‘ISIF एक्टिव एसेट एलोकेटर लॉन्ग-शॉर्ट फंड’ पेश किया है। यह फंड निवेशकों को बदलते बाजार के हिसाब से तालमेल बिठाने और बेहतर निवेश करने में मदद करेगा।
