Google Analytics Meta Pixel
देश

महाराष्ट्र के नासिक में TCS से जुड़े यौन उत्पीड़न और जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन के मामले में अदालत ने पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं

महाराष्ट्र के नासिक में TCS से जुड़े यौन उत्पीड़न और जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन के मामले में अदालत ने पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। यह फैसला शुक्रवार को सुनाया गया, जब कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। सरकारी वकील विजय गायकवाड़ के मुताबिक, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, आसिफ अंसारी और अश्विनी चैनानी की बेल याचिकाएं कोर्ट ने खारिज कर दीं।इस मामले में 11 से 13 मई के बीच बहस हुई थी, जिसमें अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे शुक्रवार को सुनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *