जंग सिर्फ हथियारों से नहीं जीती जाती’ — कर्नल सोफिया ने समझाया ऑपरेशन सिंदूर का असली मकसद
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को उसकी औकात बताने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी ने इसे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की मल्टी-डोमेन वॉरफेयर क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत की युद्ध रणनीति में बड़ा बदलाव आया है।
दरअसल, कर्नल सोफिया कुरैशी नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित भारतीय सेना के प्रमुख चाणक्य रक्षा संवाद 2025 में यंग लीडर्स फोरम में स्पीकर के तौर पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने भारत की युद्ध रणनीति में युवाओं की भूमिका पर अपनी बात रखी।
फेक न्यूज से बचने की सलाह
कर्नल सोफिया कुरैशी ने युवाओं को डिजिटल साक्षरता बढ़ाने और फेक न्यूज से बचने की सलाह दी हैं। उन्होंने युवाओं को ABC of KIDS का मंत्र दिया और युवा शक्ति को देश की सुरक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया
