साउथ के पॉपुलर एक्टर दिलीप राज का मंगलवार सुबह निधन हो गया
साउथ के पॉपुलर एक्टर दिलीप राज का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। 47 साल के एक्टर के निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर को बेंगलुरु स्थित घर में सुबह सीने में तेज दर्द उठा था। परिवार द्वारा उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
