Google Analytics Meta Pixel
देश

पीएम मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ समारोह में 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार से मुलाकात की। मोदी ने मंच पर पहुंचते ही माखनलाल को गले लगाया

पीएम मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ समारोह में 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार से मुलाकात की। मोदी ने मंच पर पहुंचते ही माखनलाल को गले लगाया, अभिवादन किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

माखनलाल बंगाल के सबसे बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता हैं। 74 साल पहले 1952 में वे जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन में भी शामिल हुए। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

माखनलाल सरकार 16 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवर संघ (RSS) में शामिल हुए थे। वे 82 साल से RSS के कार्यकर्ता हैं। वे आजादी के बाद राष्ट्रवादी आंदोलन में भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *