‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बाद डायरेक्टर आदित्य धर अब अपनी अगली बड़ी फिल्म की तैयारी में
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बाद डायरेक्टर आदित्य धर अब अपनी अगली बड़ी फिल्म की तैयारी में हैं। फिल्म की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने कन्फर्म किया है कि इस साल के अंत में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है।
इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ‘धुरंधर 3’ में रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी दोबारा दिखेगी या फिर इस यूनिवर्स को किसी नई कहानी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। रणवीर सिंह स्टारर इस फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।
