कनाडा के ओंटारियो प्रांत में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्गो चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्गो चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया है। पील रीजनल पुलिस की ऑटो कार्गो थेफ्ट यूनिट (ACTU) ने इन आरोपियों के पास से लगभग $2 मिलियन (भारतीय मुद्रा में करीब 16.5 करोड़ रुपये) मूल्य के चोरी किए गए कैनेबिस (गांजा) उत्पाद बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी मिसिसॉगा और ब्रैम्पटन के आस-पास के इलाकों में की गई है।
