Google Analytics Meta Pixel
विदेश

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी अश्लील डीपफेक तस्वीर पर आपत्ति जताई

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी अश्लील डीपफेक तस्वीर पर आपत्ति जताई है। उन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इन दिनों मेरी कई नकली तस्वीरें फैल रही हैं, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है और कुछ लोग उन्हें असली बताकर शेयर कर रहे हैं।

मेलोनी ने कहा, ‘मुझे मानना पड़ेगा कि जिसने ये तस्वीरें बनाई हैं, उसने कुछ मामलों में मुझे और बेहतर दिखा दिया है। लेकिन असली बात यह है कि अब लोग किसी पर हमला करने और झूठ फैलाने के लिए कुछ भी करने लगे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *