Google Analytics Meta Pixel
खेल

IPL में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जाएगा

IPL में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी।

अगर मुंबई की टीम आज अपने घर में हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। दोनों ही टीमों के पास एक समान 8-8 अंक हैं।

मुंबई के खिलाफ लखनऊ आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस को केवल 2 मैचों में ही सफलता मिली है। वानखेड़े में तीन बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। इसमें दो बार लखनऊ और एक बार मुंबई को को जीत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *