क्रिकेट का तूफान तैयार, 1 अक्टूबर को सूर्यवंशी के बल्ले से निकलेगा आकाशीय शॉट
नई दिल्ली: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के तेवर तो विस्फोटक हैं ही. लेकिन, तारीख जब 1 अक्टूबर की हो तो फिर उनका बल्ला कुछ ज्यादा ही आग उगलने लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस तारीख को जब-जब वो ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ मैदान पर उतरे हैं, वहां से शतक लगाए बिना नहीं लौटे हैं. और ब्रिसबेन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है.
भारत- ऑस्ट्रेलिया की U19 टीमों के बीच टेस्ट
भारत की अंडर 19 टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे हैं. इस दौरान वहां 30 सितंबर से दोनों टीमों के बीच पहले यूथ टेस्ट की शुरुआत हुई. पहले दिन यानी 30 सितंबर को तो ऑस्ट्रेलिया की ही पहली पारी चली. ऐसे में दूसरे दिन यानी 1 अक्टूबर 2025 को जब वैभव सूर्यवंशी भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे तो उन्होंने शतक लगाकर ही दम लिया.
