Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

यश राज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शनिवार को एक इंटिमेट फंक्शन में शादी कर ली

यश राज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शनिवार को एक इंटिमेट फंक्शन में शादी कर ली। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन अपने पति का चेहरा और नाम पब्लिक नहीं किया। पोस्ट सामने आते ही रणवीर सिंह समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी।

शानू शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘ईश्वर की कृपा से मुझे इस धरती पर साथ चलने के लिए सबसे बेहतरीन साथी मिल गया है। माता-पिता के आशीर्वाद और प्रियजनों के प्यार से हमने आज सुबह अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से संपन्न कर लिया। जल्द ही शादी का जश्न मनाया जाएगा… विवाह संपन्न।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *