हिमाचल के चंबा जिले में खेतों में शनिवार को एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया
हिमाचल के चंबा जिले में खेतों में शनिवार को एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। इस पर “PIA” लिखा होने के साथ उर्दू में कुछ शब्द और पाकिस्तान का झंडा बना हुआ था। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एक ग्रामीण अपने मवेशी चराने के लिए खेतों की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर इस असामान्य गुब्बारे पर पड़ी। पास जाकर देखने पर गुब्बारे पर बने चिन्ह और लिखावट उसे संदिग्ध लगी। यह गुब्डबारा लहौजी के खैरी क्षेत्र स्थित चलाड़ी गांव के समीप मिला।
