इमरान पर लगाया देश विरोधी होने का आरोप, एक्स अकाउंट ब्लॉक करने की उठी मांग
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर सोशल मीडिया अकाउंट पर देश विरोधी प्रचार करने का आरोप लगा है। इसी आरोप के साथ उनका एक्स अकाउंट ब्लॉक करने की मांग उठी है। संघीय कानून राज्य मंत्री बैरिस्टर अकील मलिक ने रविवार को एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि हमने राष्ट्र विरोधी, खास तौर पर सेना विरोधी ट्वीट के लिए इमरान खान के ‘एक्स खाते को ब्लॉक करने की मांग करते हुए कंपनी के प्रबंधन से संपर्क किया है।
बता दें कि इमरान भ्रष्टाचार सहित अन्य मामलों में दो साल से अधिक समय से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।
मलिक ने कहा कि हमने यह पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी है कि इमरान का एक्स अकाउंट कौन चला रहा है और उससे राष्ट्र विरोधी पोस्ट कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही इसके पीछे के नेटवर्क का पता लगा लेगी। इस बीच, पी
