MI के मिडिल ऑर्डर की टूटी रीढ़: तिलक वर्मा और सूर्यकुमार की नाकामी टीम पर पड़ी भारी
मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 सीजन अब तक उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा है। टीम ने पांच मैचों में से चार में हार झेली है और अंक तालिका में नीचे की ओर फिसलती जा रही है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन नतीजे इसके उलट दिखे हैं। दिलचस्प बात यह है कि टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, फिर भी जीत दूर नजर आ रही है। आइए विस्तार से समझते हैं वो पांच बड़े कारण, जिनकी वजह से मुंबई इंडियंस का यह बुरा हाल है-
- मिडिल ऑर्डर की रीढ़ टूटना
सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी चिंता बन चुकी है। मिडिल ऑर्डर के इस भरोसेमंद बल्लेबाज ने इस सीजन पांच मैचों में सिर्फ 106 रन बनाए हैं, जो उनके कद और क्षमता के हिसाब से काफी कम है। खास बात यह है कि पिछले सीजन उन्होंने 16 मुकाबलों में 717 रन ठोककर टीम को दूसरे क्वालिफायर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार उनका बल्ला पूरी तरह खामोश नजर आ रहा है। सूर्यकुमार आमतौर पर ऐसे खिलाड़ी हैं जो मुश्किल हालात में पारी को संभालते हुए तेजी से रन गति भी बढ़ाते हैं, लेकिन उनकी नाकामी का सीधा असर टीम की बल्लेबाजी पर पड़ा है। नतीजतन, मुंबई इंडियंस बीच के ओवरों में रन बनाने की रफ्तार बनाए रखने में संघर्ष कर रही है और यही वजह है कि टीम बार-बार दबाव में आकर मुकाबले गंवा रही है
