Google Analytics Meta Pixel
विदेश

दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शी जिनपिंग का फिर दिखा दबदबा

बीजिंग। टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। टाइम मैगजीन की इस सूची में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का दबदबा दिखा। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सूची में सबसे ज्यादा बार शामिल होने वाले व्यक्ति बन गए हैं। वह 14 बार टाइम मैग्जीन की लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे हैं। यह इस साल की दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में किसी भी व्यक्ति द्वारा सबसे ज्यादा है। यह उपलब्धि वैश्विक मंच पर शी जिनपिंग के लगातार बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है, क्योंकि चीन अंतरराष्ट्रीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और भू-राजनीति में अहम भूमिका निभा रहा है। जिनपिंग का बार-बार सूची में चयन यह दिखाता है कि पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से उनका वैश्विक मामलों पर गहरा असर है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जहां शी जिनपिंग सबसे आगे हैं, वहीं कई अन्य प्रमुख वैश्विक नेता भी कई सालों से सूची में कई बार जगह बना चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आठ बार इस सूची में शामिल हो चुके हैं, जबकि इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पांच बार शामिल हुए हैं। बिजनेस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सुंदर पिचाई तीन बार इस सूची में आ चुके हैं। कई प्रभावशाली ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *