Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली

धुरंधर 2′ के बाद सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अब भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार है। 26वें दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है। वहीं ‘डकैत’ और ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ का वीकएंड के बाद कलेक्शन घटा है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर 2’ का टोटल कलेक्शन

19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी बनी हुई है। 26वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही थी। तीसरे हफ्ते में इसने 110.60 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 1088.62 करोड़ रुपये हो गया है।

‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ भारत के साथ-साथ दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड इसने कुल 1718.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई अगर ऐसे ही जारी रही तो जल्द ही यह ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। ‘पुष्पा 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपए है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’, ‘धुरंधर 2’ से आगे हैं।

‘डकैत’ का कलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *