Google Analytics Meta Pixel
खेल

बल्लेबाज पर दबाव बनाने में सफल रहे गेंदबाज

हैदराबाद में सोमवार को आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। एसआरएच ने आरआर को 57 रन के बड़े अंतर से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। एसआरएच की जीत के हीरो रहे अपना पहला मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन।

वैभव को पहली गेंद पर किया आउट

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हिंगे ने पारी की पहली गेंद पर ही आईपीएल 2026 में बड़े-बड़े गेंदबाजों के लिए चुनौती बने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। हिंगे ने इसके बाद ध्रुव जुरेल, लुहान-डी-प्रिटोरियस और कप्तान रियान पराग का विकेट लिया। उनका स्पेल चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट रहा। इस स्पेल ने आरआर के शीर्ष क्रम को ऐसा झकझोरा की टीम कभी 217 के लक्ष्य के पास जाती भी नहीं दिखी। झिंगे को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

‘पहले मैच में लूंगा चार-पांच विकेट’

मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछले साल कहीं लिखा था कि जब भी मैं अप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *