Google Analytics Meta Pixel
खेल

हार्दिक की कप्तानी पर भी उठे सवाल, अश्विन ने किया खुलकर विश्लेषण

जसप्रीत बुमराह जैसा घातक गेंदबाज लगातार पांच आईपीएल मैचों में विकेट न ले, यह सुनकर किसी को भी हैरानी होगी। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच से लेकर आईपीएल 2026 के चार मुकाबलों तक बुमराह का विकेट कॉलम खाली है। क्रिकविज के आंकड़ों के मुताबिक, बुमराह 122 गेंदें बिना विकेट लिए फेंक चुके हैं, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे लंबा विकेटलेस स्पैल है। हालांकि, रविचंद्रन अश्विन ने इस पूरे मुद्दे को अलग नजरिए से देखने की सलाह दी है। इसके अलावा अश्विन ने हार्दिक पांड्या की खराब कप्तानी पर भी निशाना साधा है।

‘विकेट नहीं, कंट्रोल ज्यादा जरूरी’

अश्विन ने बुमराह के समर्थन में खुलकर बात की और कहा कि सिर्फ विकेट न मिलने को मुद्दा बनाना टीम के लिए नुकसानदेह हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘बुमराह के विकेट न लेने की बात को ज्यादा बढ़ाना टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उनका यॉर्कर डालना और हर रन को रोकना, खासकर वानखेड़े जैसे मैदान पर, विकेट लेने से भी ज्यादा अहम है।’

अश्विन ने यह भी बताया कि टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी साझेदारी में होती है और हर गेंदबाज को लगातार ओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *