Google Analytics Meta Pixel
खेल

डगआउट में फोन इस्तेमाल पर एक्शन, BCCI ने भेजा कारण बताओ नोटिस

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। बीसीसीआई ने उनके खिलाफ एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले में जांच शुरू कर दी है। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया।

बीसीसीआई ने 48 घंटे में मांगा जवाब

इस मामले में बीसीसीआई की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भिंडर को नोटिस जारी किया है। उन्हें 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है कि आखिर उन्होंने डगआउट में फोन का इस्तेमाल क्यों किया। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण धूमल ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘हमने एसीएसयू से इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।’

नियम क्या कहते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *