Google Analytics Meta Pixel
खेल

10-20 रन और बनाता तो…” आउट होने के बाद सूर्यवंशी का दर्द छलका

आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चर्चा में आए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बड़े शॉट्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी टीम के प्रति सोच के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर बार आउट होने के बाद उनके चेहरे पर दिखने वाली निराशा अब चर्चा का विषय बन गई है। आखिर ऐसा क्या है जो इस युवा बल्लेबाज को खलता है? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने के बाद उन्होंने खुद इस सवाल का जवाब दिया। वैभव ने साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता व्यक्तिगत प्रदर्शन नहीं, बल्कि टीम का फायदा है। उनके बयान में झलकती जिम्मेदारी उन्हें खास बनाती है।

’10-20 रन और बन सकते थे’

प्रेजेंटर ने आउट होने के बाद निराशा दिखाने को लेकर जब वैभव से सवाल पूछा, तो इसके जवाब में 15 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘सर, अगर मैं विकेट पर टिका रहता, तो 10-20 रन और बन सकते थे।’ वैभव ने कहा, ‘अगर हम लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं, तो मैच दो ओवर पहले खत्म कर सकते थे, या अगर हम लक्ष्य सेट कर रहे हैं, तो 10-20 रन और जोड़े जा सकते थे। यह सब सोचकर इसलिए मुझे अफसोस होता है कि अगर मैं एक ढीला शॉट खेलकर आउट हो जाता हूं, तो टीम को नुकसान होता है। इसी वजह से थोड़ा दुख होता है कि मैं और देर तक खेल सकता था।’

टॉस से लेकर स्कोर तक: मैच का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *