सुरक्षा संकट बढ़ा: 24 घंटों में इजरायल का हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला
Israel Strikes Lebanon: पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को लेकर वार्ता चल रही है। पिछले तीन घंटों से बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच खबर आ रही है कि इजरायल और लेबनान के बीच जारी जंग और तेज हो गई है। इजराइली सेना ने दावा किया है कि अपने नवीनतम ऑपरेशनल में पिछले 24 घंटों में लेबनान भर में 200 से अधिक हिज़्बुल्लाह ठिकानों को निशाना बनाया है।
इजरायली सेना ने जारी किया बयान
इजरायली सेना ने X पर एक पोस्ट में अपडेट साझा करते हुए कहा कि उसकी वायु सेना अपने चल रहे सैन्य अभियान के हिस्से के रूप में दक्षिणी लेबनान में स्थित हिज्बुल्लाह के बुनियादी ढांचे पर हमले करना
