Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

IPL में शाहरुख और गांगुली का रीयूनियन, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

कोलकाता में खेले जाने वाले आइपीएल मैच में भले ही बारिश ने खेल बिगाड़ दिया हो, लेकिन फैंस के लिए एक खास पल जरूर बन गया। कॉलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, लेकिन असली चर्चा किसी और वजह से हुई।

शाहरुख और सौरभ की मुलाकात

सोमवार को शाहरुख खान अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए ईडन गार्डन्स पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आईं। हालांकि गीले मैदान के कारण मैच नहीं हो सका, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने फैंस का दिल जीत लिया।मैच के बाद शाहरुख की मुलाकात पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली से हुई। दोनों की ये मुलाकात काफी खास रही। वीडियो में देखा गया कि दोनों पहले बातचीत करते हैं और फिर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इस प्यारे मोमेंट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

फैंस ने बरसाया प्यार

इस वीडियो को केकेआर के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया, जिसमें कैप्शन था – ‘जब किंग की मुलाकात प्रिंस ऑफ बंगाल से हो।’ फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, ‘दादा को केकेआर का को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *