Wednesday, October 21, 2026
Latest:
विदेश

विवादों में घिरे ओपन एआई के सीईओ ऑल्टमैन………बहन ने लगाया यौन शोषण का आरोप

वाशिंगटन। ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि उनकी बहन एनी ऑल्टमैन ने अपने सिविल मुकदमे में संशोधन कर उन पर 1997 से 2006 के बीच यौन शोषण का आरोप लगाया है। एनी का दावा है कि यह शोषण उनके पारिवारिक घर में हुआ, जब वह केवल तीन साल की थीं और सैम 12 साल के थे। सैम ने इन आरोपों से इंकार कर बहन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
इस मामले में सेंट लुइस की फेडरल कोर्ट ने पहले एनी की याचिका को खारिज किया था, लेकिन जज जैकरी ब्लूस्टोन ने उन्हें मिसौरी के बाल यौन शोषण कानून के तहत अपना केस आगे बढ़ाने की सलाह दी। जज ने कहा कि एनी के अलग-अलग यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दावे 2008 में समाप्त हो गए थे, लेकिन यह कानून कुछ पुराने मामलों में मुकदमा दाखिल करने की अनुमति देता है। इसके बाद एनी ने अपनी संशोधित शिकायत दायर की। सैम के वकीलों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ऑल्टमैन परिवार का कहना है कि एनी की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उनके मुकदमे का उद्देश्य जबरदस्ती है। सैम ने कहा कि उनका परिवार हर संभव मदद कर रहा है, जिसमें आर्थिक मदद भी शामिल है।
सैम ऑल्टमैन ओपन एआई के सह-संस्थापक हैं और 2022 में एआई चैटबॉट चैटजीपीटी की रिलीज़ के बाद वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 3.3 बिलियन डालर है। यह मामला न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन बल्कि पेशेवर छवि पर भी प्रभाव डाल सकता है, क्योंकि सैम ने एआई उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *