Google Analytics Meta Pixel
खेल

नए नियम और बदलावों के साथ शुरू होगा आईपीएल 2026

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले फैंस के मन में कई बड़े सवाल हैं, कब होगा फाइनल, कौन से नए नियम लागू होंगे और क्या एमएस धोनी आखिरी बार मैदान पर नजर आएंगे। इस सीजन में नए वेन्यू, बड़े ट्रांसफर और चोटों ने लीग को और दिलचस्प बना दिया है। यहां 15 अहम सवालों और उसके जवाब से आईपीएल 2026 की पूरी तस्वीर समझिए।

पहला सवाल: IPL 2026 कब शुरू होगा और फाइनल कब खेला जाएगा?

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और इसकी शुरुआत एक बड़े मुकाबले से होगी, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे अब दोबारा IPL मैचों के आयोजन के लिए मंजूरी मिल गई है।जहां तक फाइनल की बात है, ईएसपीएन-क्रिकइनफो के मुताबिक, यह 31 मई को निर्धारित किया गया है। हालांकि, एक दिलचस्प बात यह है कि अभी तक पूरे सीजन का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। फिलहाल सिर्फ 24 मई तक के सभी लीग मैचों का कार्यक्रम सामने आया है। इसका कारण देश के कुछ राज्यों, जैसे पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं, जिनके चलते आगे का शेड्यूल बाद में तय किया जाएगा।

दूसरा सवाल: क्या फाइनल और प्लेऑफ के वेन्यू तय हो चुके हैं?

अभी तक IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मैचों के वेन्यू को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आमतौर पर आईपीएल इन बड़े मैचों के लिए ऐसे शहर चुनता है जहां लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा और दर्शकों की बड़ी संख्या को संभालना आसान हो। लेकिन इस बार चुनावी कारणों और शेड्यूल की अनिश्चितता की वजह से यह फैसला फिलहाल टाल दिया गया है।

तीसरा सवाल: इस बार कौन-कौन से नए वेन्यू देखने को मिलेंगे?

आईपीएल में कुछ टीमों ने अपने होम ग्राउंड को लेकर नया प्रयोग किया है। उदाहरण के लिए, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने दो घरेलू मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेलेगी। इसी तरह पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैच दो शहरों न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी। राजस्थान रॉयल्स भी जयपुर के अलावा गुवाहाटी में मैच आयोजित करेगी। इस तरह से IPL अब एक ही शहर तक सीमित न रहकर अलग-अलग क्षेत्रों में फैल रहा है, जिससे देश के ज्यादा फैंस को लाइव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *