Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

सड़क किनारे नाटक करने वाले प्रकाश राज आज फिल्म इंडस्ट्री के बड़ा नाम

बॉलीवुड और टॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता प्रकाश राज आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। 26 मार्च, 1965 को बेंगलुरु में जन्मे इस एक्टर के पिता हिंदू थे, जबकि उनकी मां रोमन कैथोलिक थीं। प्रकाश राज ने बेंगलुरु के सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स आगे की पढ़ाई की। उन्होंने 1990 में कन्नड़ फिल्म ‘मिथिलेया सीथेयारू’ से फिल्मों में डेब्यू किया। आइए उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर नजर डालते हैं।

300 रुपये में किया काम

पढ़ाई के बाद और टीवी सीरियल में काम करने से पहले प्रकाश राज ने थिएटर में काम किया। इसके अलावा, वह नुक्कड़ नाटक भी किया करते थे। थिएटर में काम करने के लिए उन्हें महीने के 300 रुपये मिलते थे। इसके बाद, उन्होंने टीवी सीरियल्स में काम किया। फिर धीरे-धीरे उनका रुझान फिल्मों की ओर हो गया। शुरुआत में उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड में है अलग पहचान

प्रकाश राज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रकाश ने 2009 में फिल्म ‘वांटेड’ से बॉलीवुड में एंट्री की। उन्होंने ‘सिंघम’, ‘दबंग-2’, ‘मुंबई मिरर’, ‘पुलिसगिरी’ और ‘हीरोपंती’ जैसी फिल्मों में काम किया। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *