Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

शो कम मिलने पर भड़के ‘आगरा’ के मेकर्स, मनोज बाजपेयी बोले– फिल्म को मिलना चाहिए न्याय

मुंबई: हर शुक्रवार की तरह इस बार भी कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में एक नाम कनु बहल की फिल्म ‘आगरा’ का भी शामिल है। साल 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई इस फिल्म को काफी सराहना भी मिली थी। अब 14 नवंबर को यह फिल्म भारत में रिलीज हुई है। यह एक स्वतंत्र फिल्ममेकर की फिल्म है, नतीजा फिल्म का उतना शोर-शराबा नहीं है। लेकिन अब फिल्म के निर्देशक कनु बहल ने ‘आगरा’ को पर्याप्त स्क्रीन न मिलने की बात कहते हुए बड़ी मल्टीप्लेक्स सिनेमा चेन्स पर तंज कसा है। इसके पीछे उन्होंने कथित बड़ी फिल्मों को कारण बताया है। अब दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कनु की इन बातों का समर्थन किया है।

कनु बहल ने ट्वीट कर जताई नाराजगी
निर्माता कनु बहल ने फिल्म ‘आगरा’ की रिलीज को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कनु ने ‘आगरा’ पर अपडेट देते हुए लिखा, ‘हमें तथाकथित ‘बड़ी ब्लॉकबस्टर’ फिल्मों और छोटी फिल्मों के मल्टीप्लेक्स चेन प्रोग्रामिंग में फिट न होने के कारण शो देने से मना किया जा रहा है। अब यह आप दर्शकों पर निर्भर है। बोलिए और चेन को टैग कीजिए। कहिए कि आप फिल्म देखना चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *