PL 2026 मुकाबला: मुंबई और कोलकाता आमने-सामने, वानखेड़े स्टेडियम में होगी टक्कर
आईपीएल के 19वे सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। दरअसल यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई को पिछले पांच साल से खिताब का इंतजार है। वहीं तीन बार की विजेता कोलकाता पिछले सीजन में 8वें स्थान पर रही थी। कोलकाता ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीते हैं, जबकि मुंबई 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थी।
दरअसल मुंबई का कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड हमेशा मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं, जिसमें मुंबई ने 24 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ 11 जीत मिली हैं। वानखेड़े के मैदान पर दोनों टीमों की 12 बार टक्कर हुई है। इसमें होम टीम मुंबई ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि कोलकाता यहां सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई है।
मुंबई के पास मजबूत टीम
