Google Analytics Meta Pixel
खेल

16000 करोड़ की डील पर सोशल मीडिया में हलचल

आईपीएल की दो टीमों को नया मालिक मिल गया और साथ ही रिकॉर्ड्स भी बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी दो अलग-अलग कंसोर्टियम ने मंगलवार को हासिल की। अमेरिकी मूल के बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.63 अरब डॉलर (करीब 15,290 करोड़ रुपये) में खरीद ली। वहीं, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) की जगह आरसीबी का स्वामित्व अब आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के हाथ आ गया है।

आरसीबी को यूएसएल से आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 1.78 बिलियन यूएस डॉलर (भारतीय रुपये में करीब 16,706 करोड़) में खरीदा है। आरसीबी की डील के बाद नीदरलैंड के तेज गेंदबाज पॉल वान मीकेरन का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है। उन्होंने इस डील पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस राशि का 0.5 प्रतिशत भी नीदरलैंड क्रिकेट को मिल गया तो हम क्रिकेट की नई ताकत बन सकते हैं।

ICC के सदस्य देशों की मांग

दरअसल, हाल ही में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हुए टी20 विश्वकप में आईसीसी के सदस्य देशों का प्रदर्शन शानदार रहा था। पहली बार टी20 विश्वकप 20 टीमों के साथ खेला गया और कई सदस्य देशों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *